मौसम / अभी विदा नहीं लेगी सर्दी, आज से 10 फरवरी तक ठंड के दाे और दौर पड़ने की संभावना

अभी शहर में ठंड विदा नहीं हाेगी, बल्कि ठंड के दाैर बरकरार रह सकते हैं। माैसम वैज्ञानिकाें का कहना है कि गुरुवार से 10 फरवरी तक ठंड के दाे दाैर और आने की संभावना है। इस दाैरान रात के तापमान में 4 डिग्री तक की गिरावट हाेने का अनुमान है। गुरुवार से ही एक दाैर शुरू हाे सकता है। यह 27 फरवरी तक जारी रहेगा। इसके बाद 2-3 फरवरी से दूसरा दाैर शुरू हाेने के आसार हैं। इधर बुधवार काे शहर के कई हिस्साें में बूंदाबांदी हुई। इस वजह से दिन के तापमान में भी पांच डिग्री की गिरावट हुई।



रात का तापमान 13.9 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा रहा। शहर में 24 घंटे में रात के तापमान में 2.5 डिग्री इजाफा हुआ। सुबह करीब 9:30 बजे भेल टाउनशिप से लेकर हाेशंगाबाद राेड तक, अरेरा हिल्स से जहांगीराबाद तक और चार इमली से काेलार राेड तक, रचना नगर से अशाेका गार्डन तक, जेके राेड से अयाेध्या बाइपास तक बूंदाबांदी हुई।


पुराने शहर में काेतवाली से रायल मार्केट तक, हमीदिया अस्पताल से लालघाटी तक बूंदें पड़ीं। बुधवार दाेपहर 12.30 से हवा का रुख उत्तर पूर्वी से बदलकर उत्तरी हाे गया था। वरिष्ठ माैसम वैज्ञानिक एके शुक्ला ने बताया कि बुधवार को दिन के तापमान में 5.7 डिग्री की गिरावट दज की गई, तापामान 22.1 डिग्री दर्ज किया गया। शुक्ला के मुताबिक अगले दाे तीन दिन में रात का तापमान 4 डिग्री तक कम हाेने का अनुमान है।


आसार : 28 तक 100 के नीचे रहेगा रात का पारा
शुक्ला के मुताबिक 28- 29 जनवरी काे एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस और आ सकता है। इस वजह से 28 जनवरी तक रात का तापमान 10 के नीचे ही बने रहने की संभावना है। गुरुवार से ही रात के तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू हाे जाएगा।



Popular posts
जज्बे को सलाम / एक अधिकारी ने 20 दिन से बच्चे को गोद नहीं उठाया, दूसरी बोलीं- नहाकर ही घर के अंदर जाती हूं, तीसरी आरक्षक ने कहा- बच्चे लिपटने की जिद करते हैं
सीएम हाउस से / कमलनाथ का इस्तीफे का ऐलान; 15 मिनट बाद निर्दलीय मंत्री प्रदीप जायसवाल ने कहा- नई सरकार को समर्थन दूंगा
मप्र / राजगढ़ में भाजपा के पूर्व मंत्री के खिलाफ केस, सभा में कलेक्टर पर दिया था आपत्तिजनक बयान
दिल्ली / सीजेआई बाेबडे बोले- व्यक्ति की निजता चिंता का विषय, पर्यावरण के लिए हाे एकल प्रणाली